हरिपुर (कुल्लू)। करजां की माता दोचा-मोचा और सजला के भगवान विष्णु मणिकर्ण में शाही स्नान करेंगे। देवता के शाही स्नान की तैयारियां देव कारकूनों की ओर से पूरी कर ली गई हैं।
करजां की माता दोचा-मोचा और सजला के देवता विष्णु रविवार को देवालय से मणिकर्ण के लिए प्रस्थान करेंगे। देव वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों के बीच देवता देवालय से निकलेंगे। इसके बाद जगह-जगह पर रात्रि ठहराव होगा। मणिकर्ण में शाही स्नान के बाद सजला के देवता विष्णु और माता दोचा-मोचा अपने देवालय की ओर रवाना होंगे। वहीं देवता के शाही स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। संवाद