फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सस्ते सौदों की बहार के बाद सिमटा बाजार

Sun, 02 Nov 2025 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा उत्सव से लगी अस्थाई दुकानों को रविवार को अतिंम दिन खरीदारी करने के लिए उमड़ी खरीदा
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में सजे अस्थायी बाजार के आखिरी दिन जुटी खरीदारों की भारी भीड़
विज्ञापन

डेढ़ सौ में बिकी पेंट, 25 में चप्पल की जोड़ी, बच्चों के स्वेटर सौ रुपये में दो-दो बिके
32 दिन के लिए मिले थे प्लॉट, आखिरी दिन छुट्टी के चलते जमकर हुई खरीदारी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए ढालपुर मैदान में बैठे कारोबारियों का समय खत्म हो गया है। रविवार को अस्थायी बाजार का आखिरी दिन था। इसके चलते लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
लोगों ने जमकर खरीददारी की। व्यापारियों ने भी सामान सस्ता कर दिया था। जो वस्तु दो दिन पहले पांच सौ रुपये में मिल रही थी, वही रविवार को सौ से डेढ़ सौ रुपये में मिली। जरूरत का सामान काफी सस्ता कर दिया गया था। अस्थायी बाजार में सौ रुपये में पेंट मिली और डेढ़ सौ रुपये में जैकेट। बच्चों के स्वेटर सौ रुपये में दो-दो मिल रहे थे। चप्पल की जोड़ी 25 रुपये में मिल बिकी। पुराना जूता मार्केट में ढाई सौ से पांच सौ रुपये में जूते बिके।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के के कारण लोग बच्चों के साथ अस्थायी बाजार में खरीदारी करते दिखाई दिए। सोमवार से कारोबारियों को मैदान खाली करना होगा। इनके लिए प्लॉट का आवंटन 32 दिनों के लिए किया गया था। यह समय रविवार को खत्म हो गया है।
विज्ञापन


कई कारोबारियों ने समेटा सामान
समय पूरा होने से पहले ही कई कारोबारियों ने अपना सामान समेट लिया है। कई व्यापारी सामान समेटने में जुटे हैं। खासकर डोम के भीतर दुकान लगाने वाले अधिकतर कारोबारियों ने सामान समेट लिया है। शेष कारोबारियों ने भी अपनी दुकान का सामान समेटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें