फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 31 अक्तूबर और एक नवंबर को मनाली में होगी मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैराथन के चौथे संस्करण का आयोजन 31 अक्तूबर और एक नवंबर को किया जाएगा। आयोजन संस्था हिमालयन एक्सट्रीम ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण जल्द शुरू किए जाएंगे। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मनाली मैराथन देश की सबसे खूबसूरत दौड़ में गिनी जाती है। इसमें देशभर से धावक भाग लेते हैं। वर्ष 2026 के संस्करण में प्रतिभागियों को बेहतर दौड़ अनुभव, सुव्यवस्थित प्रबंधन और उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण सूद ने बताया कि इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। जल्द पंजीकरण शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें