फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मेहमानों की हंसी-ठिठोली से चहक उठी मनु की नगरी

Fri, 30 May 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के मॉल राेड़ पर उमड़ी पर्यटको की भीड़।-संवाद
विज्ञापन
पर्यटन स्थलों में वीकेंड पर उमड़ी भीड़, लाहौल तक लगा पर्यटकों का मेला
विज्ञापन

मालरोड पर दिन ढलते ही बढ़ी रौनक, दिनभर पर्यटन स्थलों पर उमड़ रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली की वादियां इस दिनों सैलानियों की हंसी-ठिठोली से गूंज रही हैं। घाटी में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। वीकेंड पर मनु की नगरी मनाली से लाहौल तक पर्यटकों का मेला लग गया है।
घाटी की वादियां पर्यटकों से गुलजार हो गई हैं। मनाली के मालरोड पर शाम होते ही रौनक बढ़ रही है, जबकि दिनभर मनाली और लाहौल के पर्यटन स्थलों में पर्यटक घूमने का लुत्फ ले रहे हैं। वीकेंड पर मनाली में 1,800 से अधिक पर्यटक वाहन और लगभग 100 वोल्वो बसें पहुंची हैं। अगले दो दिन में भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीकेंड पर सैर-सपाटे के लिए मनाली बाहरी राज्यों के पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। पिछले सप्ताह भी मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़ जुटी। पर्यटन विभाग के अनुसार मनाली में पर्यटकों की अच्छी चहल पहल देखने को मिल रही है। सड़कों पर जाम की भी लग रहा है। वर्तमान में वाहनों का आंकड़ा 1,800 के पार पहुंच रहा है। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर के अनुसार पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जून में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटलों में इस समय 60 से 70 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग की उम्मीद है। होटल संचालक हंस राज, अश्वनी शर्मा ने कहा कि अच्छा कारोबार चल रहा है। विभिन्न राज्यों के पर्यटक पूछताछ कर रहे हैं। वीकेंड में भीड़ बढ़ रही है। जून में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें