फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के जश्न में डूबी मनु की नगरी

Wed, 21 May 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में तिरंगा यात्रा में भाग लेते भाजपा के कार्यकर्ता।-संवाद
विज्ञापन
हर हाथ ने तिरंगा थाम सेना के शौर्य को किया सलाम, देश भक्ति के नारे गूंजे
विज्ञापन

स्कूली विद्यार्थियों, महिलाओं और पूर्व सैनिकों ने लिया रैली में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली की सड़कों पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जोश दिखाई दिया। अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा नागरिक अस्पताल मनाली के समीप स्थित मैदान से निकाली गई।
बुधवार को हर हाथ में तिरंगा रहा। भारतीय सेनाओं के शौर्य के सम्मान में सिटिजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी के बैनर तले बुधवार को मनाली में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में स्कूली विद्यार्थियों, महिलाओं और पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा नागरिक अस्पताल के मैदान से आईबैक्स चौक, मालरोड होते हुए रामबाग पहुंची। लोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में देश भक्ति के नारे लगाए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् के गगन भेदी नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि पहलगाम में धर्म को पूछकर 26 पर्यटकों की मौत का बदला जिस तरह से हमारे वीर जवानों ने लिया है, ऐसा उदाहरण कम ही देखने को मिलता है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि कल्पना से अधिक सजा दी जाएगी। दुश्मन देश का जो हाल हमारी सेना ने किया है, उसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। विश्व में पहली बार एक एटमी हथियार वाले देश ने दूसरे एटमी हथियार वाले पर हमला किया है। सिंदूर ऑपरेशन के माध्यम से केवल चंद मिनट में ही हमारी सेना ने पाकिस्तान के आतंकियों और उनके आकाओं को मात दी। वीर जवानों ने साहस, समर्पण और पराक्रम से देश की सुरक्षा की। भाजपा नेत्री धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान को देश के जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें