कुल्लू। कशावरी फाटी के छमाहण गांव में इन दिनों माहौल भक्तिमय बना हुआ है। देवता छमाहणी नारायण के दरबार में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। खराहल, पार्वती घाटी सहित अन्य जगह से देवता के पास दर्शनों को श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
ज्येष्ठ के पूरे महीने में देवता मंदिर में ही रथ में विराजमान रहते हैं। देवता की सुबह शाम ढोल-नगाड़ों की स्वरलहरियों के बीच पूजा आराधना की जाती है। गौर रहे कि देवता को कूजा फूल ज्येष्ठ के महीने में दिए जाते हैं। कूजा फूल देने की परंपरा का निर्वहन करने के लिए श्रद्धालु खासकर महिलाएं देवता के दरबार में पहुंच रही हैं। छमाहणी नारायण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने के साथ ही दुख दर्द का निवारण भी गूर के माध्यम से करते हैं। संवाद