फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्रिसमस, नववर्ष के जश्न के लिए मनु की नगरी तैयार

Sat, 20 Dec 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के मॉल रोड़ पर उमड़ी पर्यटको की भीड़।-जागरूक पाठक।
विज्ञापन
मनाली के मालरोड में डीजे की धुनों पर खूब मचेगा धमाल
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजा मालरोड, होटलों में होंगे खास इंतजाम
रोहतांग दर्रा 28 तक खुलने से घाटी में पर्यटन को लगेंगे पंख
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में क्रिसमस और नववर्ष के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मनाली के मालरोड से लेकर पर्यटन निगम और निजी होटलों में धमाल मचेगा। प्रशासन और पर्यटन कारोबारी जश्न की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

मालरोड को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 31 दिसंबर तक मालरोड में डीजे पर खूब धमाल मचेगा। हजारों पर्यटक मालरोड में एक साथ थिरकेंगे। जिला प्रशासन ने भी रोहतांग दर्रा को 28 दिसंबर तक सैलानियों के लिए खोलने के आदेश जारी किए हैं। ऐसे में 13,050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा पर्यटकों से गुलजार हो गया है। दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में प्रदूषण की मात्रा बढ़ने से सैलानियों ने बर्फ की सफेद वादियों का रुख कर लिया है। मनाली में क्रिसमस और नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। हजारों पर्यटक आगामी दिनों में मनाली का रुख करने वाले हैं। इन दिनों मनाली में रोजाना 1,200 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। क्रिसमस और नववर्ष पर यह आंकड़ा दोगुना से भी अधिक होने की उम्मीद है। मालरोड को सजाने का कार्य शुरू हो गया है। मनाली प्रशासन मालरोड में डीजे की विशेष व्यवस्था कर रहा है। मालरोड में स्टेज बनाया जा रहा है। पर्यटन निगम सहित स्तरीय होटल कारोबारी भी अपने होटलों में पर्यटकों की क्रिसमस और नववर्ष की शाम को यादगार बनाने में जुट गया है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि क्रिसमस और नववर्ष पर निगम के होटलों में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। उधर, उपमंडल अधिकारी रमण कुमार शर्मा ने बताया कि मालरोड को सजाने का कार्य शुरू हो गया है। वहां एक स्टेज भी बन रहा है। क्रिसमस पर डीजे का खास प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें