पतलीकूहल (कुल्लू)। डीएवी पब्लिक स्कूल कटराईं में सोमवार को कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य चंद्रिका मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं की छात्राओं ने आकर्षक नृत्य एवं पारंपरिक नाटी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोचक खेलों और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व के आधार पर विभिन्न आकर्षक खिताबों से नवाजा गया। देवांश को मिस्टर फेयरवेल, अंबिका सूद को मिस फेयरवेल चुना। मंथन राघव को मिस्टर और ओजस्वी अवस्थी को मिस पर्सनालिटी का खिताब दिया गया। प्रधानाचार्य चंद्रिका मल्होत्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद