फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सेब के लिए मौसम बना बेईमान, गिरता तापमान छीनेगा लाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। मौसम के बदल रहे मिजाज से करोड़ों रुपये के बागवानी कारोबार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जिले में इन दिनों सेब और नाशपाती की फ्लावरिंग का दौर चल रहा है। इस दौर में मौसम का अनुकूल रहना फसल के लिए बेहतर माना जाता है। इससे ही बंपर फसल की उम्मीद होती है लेकिन मौसम के बिगड़े मिजाज ने जिले के बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। इस कारण फ्लावरिंग को नुकसान होने की आशंका है। साथ ही मधुमक्खियों की परागण प्रक्रिया भी प्रभावित होगी। ठंड में मधुमक्खियां परागण नहीं करती हैं।
विज्ञापन

परागण प्रक्रिया बेहतर नहीं होने से फलों की सेटिंग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में बागवान आगामी फसल के प्रति चिंतित हो रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक ठंड मधुमक्खियों और मित्र कीटों को परागण प्रक्रिया के लिए उचित नहीं है। फलों की सेटिंग के लिए तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस होना आवश्यक है।
इससे कम तापमान में फूल बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। बागवान अमित, बुद्धि प्रकाश, अनूप भंडारी, चमन ठाकुर, ज्ञान ठाकुर आदि ने कहा कि तापमान में गिरावट के चलते सेब और नाशपाती की सेटिंग प्रभावित होने की आशंका है। इससे फसल प्रभावित होगी। कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि इन दिनों सेब और नाशपाती के पौधों पर फूल खिले हुए हैं। बारिश और बर्फबारी की वजह से फूलों की पंखुड़ियां झड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

.....
एकाएक ठंड के कारण पॉलिनेशन होने में बाधा उत्पन्न हो जाती है। फ्लावरिंग के वक्त मौसम अनुकूल रहना जरूरी है। मौसम अनुकूल न रहने की सूरत में सेटिंग पर नकारात्मक असर हो सकता है।
विज्ञापन

-डाॅ. राजकुमार, उपनिदेशक बागवानी विभाग
000
खराब मौसम ने संकट में डाली बागवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें