फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटीकरण से मणिकर्ण मार्ग को नहीं पहुंचा नुकसान : किशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मलाणा नाले में बादल फटने के बाद पार्वती नदी में बाढ़ आने से भुंतर-मणिकर्ण सड़क को नुकसान नहीं पहुंचा है। पार्वती नदी के किनारे तटीकरण से मार्ग को कोई नुकसान नहीं हुआ। शनिवार को मणिकर्ण वैली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने बयान में कहा कि नदी के तटीकरण का लाभ मिला है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में आपदा के बाद केंद्र सरकार ने भुंतर-मणिकर्ण सड़क के तटीकरण के लिए 38 करोड़ की राशि दी थी। इससे क्षतिग्रस्त स्थानों पर बरसात से पहले काम किया गया। बाढ़ आने पर भी सड़क को क्षति नहीं हुई। अगर इस तरह का काम नहीं किया होता तो सड़क फिर से क्षतिग्रस्त हो जाती। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और मुख्य संसदीय सुंदर सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया है। शाट सब्जी मंडी के पास अगर सुरक्षा दीवार लगाई होती तो भवन पार्वती नदी में न बहता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें