फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बायो गैस बनाने के लिए पंचकूला भेजा जाएगा मनाली का कचरा

Thu, 29 May 2025 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे तीन पर रांगड़ी में बने कूड़ा संयंत्र केंद्र में कूड़े का निष्पादन जल्द शुरू किया जाएगा। मशीनरी स्थापित करने के बाद शैड का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
कुछ कार्यों को निपटाने के बाद इसी महीने से यहां कचरे का निष्पादन शुरू कर दिया जाएगा। मनाली के गलने व सड़ने वाले कचरे को पंचकूला, हरियाणा भेजा जाएगा। जहां इसकी बायो गैस बनाई जाएगी। मनाली में पुराने कचरे (लिगेसी वेस्ट) को निष्पादित करने का कार्य शुरू हो गया है। पुराना कचरा यहीं पर ठिकाने लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे निकलने वाला ठोस कचरा सीमेंट कारखानों में भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि रांगड़ी में कूड़े के ढेर लगे हैं। कुल्लू और भुंतर आदि शहरों का कचरा मनाली लाने पर रोक लगने के बाद से यहां के कचरे का निष्पादन नहीं हो रहा है। पुरानी कंपनी को हटाकर अब नई कंपनी को यह कार्य सौंपा गया है। सनटन नामक नई कंपनी ने कूड़ा संयंत्र केंद्र में अपनी मशीनरी लगाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। कूड़े को अलग-अलग कर हरियाणा भेजा जाएगा।
यहां बायो गैस प्लांट में इससे गैस बनेगी। ठोस कचरा हिमाचल के कारखानों में ही नष्ट किया जाएगा। नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज लारजे ने बताया कि मनाली से निकलने वाला कचरा अब उसी दिन निष्पादित किया जाएगा। ठोस कचरा सीमेंट कारखानों को भेजा जाएगा, जबकि सड़ने वाला कचरा बायोगैस प्लांट भेजा जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्य प्रतिदिन होगा। उसके अलावा पहले से जमा कूड़े के पहाड़ को भी कम किया जा रहा है। लिगेसी कूड़े को ठिकाने लगाने का कार्य जारी है। अब तक लगभग 10 टन कूड़ा निष्पादित किया जा चुका है। अगले साल तक रांगड़ी में बने कूड़े के पहाड़ को भी खत्म करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें