फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के स्नो पॉइंट खाली, समदो गुलजार, सैलानियों ने बदला रूट

Mon, 19 Jan 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर ​शिकुंला दर्रा में बीआरओ कैंप के समीप बर्फ में मस्ती करने के लिए पहुंचे पर्य
विज्ञापन
लाहौल घाटी के समदो तक फोर बाई फोर वाहनों में बर्फ के बीच मस्ती करने आ रहे है सैलानी
विज्ञापन

मनाली से रोजाना जा रहे 350 वाहन, सोलंगनाला, अटल टनल, सिस्सू में नहीं मिल रही ताजा बर्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू-मनाली की वादियों में इस मौसम की शुरुआत में बर्फ नहीं गिरी लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सैलानी खाली हाथ लौट गए। मनाली से रोजाना सैकड़ों पर्यटक 120 किलोमीटर दूर लाहौल के समदो तक फोर बाई फोर वाहनों में सफर कर बर्फ का दीदार कर रहे हैं।
बर्फ की कमी ने पर्यटन का नक्शा ही बदल दिया है। मनाली शांत है, वहीं समदो और दारचा क्षेत्र सैलानियों की भीड़ से गुलजार हो गए हैं।
जिले के स्नो पॉइंट जलोड़ी दर्रा, सोझा, सोलंगनाला, मलाण, तोष, कोठी, धुंधी, अटल टनल को साउथ और नॉर्थ पोर्टल में बर्फबारी का इंतजार है। इसका असर कृषि-बागवानी के साथ पर्यटन कारोबार पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली घूमने आ रहे सैलानी भी बर्फ का दीदार करने के लिए मनाली से 120 किलोमीटर दूर पहुंच रहे हैं। सैलानियों को दारचा से 18 किलोमीटर आगे समदो तक ही भेजा जा रहा है। इसके लिए बाकायदा दारचा में पुलिस जवान तैनात किए हैं। दारचा से आगे फोर बाई फोर वाहनों की जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

मनाली से लेकर सोलंननाला और अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी न होने से पर्यटक लाहौल के समदो पहुंच रहे हैं। रोज करीब 350 वाहनों में 1500 सैलानी बर्फ का दीदार करने आ रहे हैं। फोर बाई फोन वाहनों के जरिये सैकड़ों पर्यटकों से केलांग से लेकर लेकर दारचा तक पहुंचने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। सोमवार को भी सैकड़ों फोर बाई फोर वाहनों में सैलानी पहुंचे और बादलों के बीच वादियों में जमकर मस्ती की। दारचा पंचायत के प्रधान छेवांग नोरबू ने कहा कि बड़ी संख्या में सैलानी दारचा पहुंच रहा है। स्थानीय युवाओं को घर-द्वार पर ही अच्छा रोजगार मिल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें