फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली स्कूल की बालिका टीम नॉर्थ जोन स्पर्धा के लिए चयनित

विज्ञापन
मनाली में अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर की वॉलीबाल टीम नॉर्थ जोन के लिए चयनित।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली की अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वॉलीबाल टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में शिमला के रोहड़ू की टीम का सामना कर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

विद्यालय की टीम का चयन हरियाणा में आयोजित होने वाली नॉर्थ जोन वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। टीम की खिलाड़ी उर्वशी, जानवी, जागृति, जैसिका, सान्वी, पुष्पिका और रिद्धिमा ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य रूम सिंह ठाकुर, शिक्षकों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। दोनों टीम की कप्तान रिद्धिमा और उर्वशी हैं जो सगी बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें