फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: इनर अखाड़ा में भूस्खलन रोकने के लिए लगेगा 50 मीटर लंबी तिरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। इनर अखाड़ा बाजार में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए स्पेशल तिरपाल लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद टेंडर प्रक्रिया अमल में ला रही है। अभी मौके पर छोटे तिरपाल लगाकर भूस्खलन को रोकने का प्रयास किया गया है। यहां भूस्खलन को रोकने के लिए विशेष तिरपाल (जलरोधी शीट) लगाए जाएंगे। इनकी लंबाई 50 मीटर और चौड़ाई 15 फीट होगी। नगर परिषद ने इन तिरपाल को खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों क्षेत्र के लोगों की मांग पर प्रशासन और नगर परिषद ने पांच तिरपाल लगाए थे। प्रशासन ने तिरपाल उपलब्ध करवाए हैं लेकिन छोटे तिरपाल से क्षेत्र पूरी तरह से ढक नहीं रहा है। अब प्रशासन और नगर परिषद ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए लंबे तिरपाल लगाने का फैसला लिया है।
नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता सचिन का कहना है कि क्षेत्र में विशेष तरह का तिरपाल लगाने की योजना है। कुछ तिरपाल लगाए गए हैं लेकिन वह छोटे हैं। अब यहां पर बड़े तिरपाल लगाए जाएंगे ताकि पूरा क्षेत्र ढका जा सके। यहां पिछली बार भूस्खलन होने से घरों के भीतर दस लोगों की मौत हो गई थी। तब से लेकर क्षेत्र के लोगों में खौफ बना हुआ है। इस बार की बरसात में क्षेत्र में भूस्खलन न हो, इसके लिए प्रशासन और नगर परिषद मिलकर समाधान तलाश रहे हैं। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि तिरपाल खरीदने को लेकर टेंडर प्रक्रिया अमल में लाने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें