मनाली में हिंदु सम्मेलन में भाग लेते लोग।-संवाद
मालरोड के श्रीराम चौक में हुआ हिंदू सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी के मालरोड स्थित श्रीराम चौक में रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में मंडी के विभाग प्रमुख गोपी चंद ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।
उन्होंने सनातन के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी हिंदुओं के संगठित होने की जरूरत पर बल दिया। सम्मेलन से पहले शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में स्थित माता हिडिंबा के स्थान पर सभी ने माथा टेका और मालरोड की ओर आए। जय श्री राम के उदघोष के साथ लोग सम्मेलन स्थल तक पहुंचे। इस दौरान भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समारोह में सनातन धर्म से जुड़ीं विभिन्न संस्थाओं के लोगों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज लारजे समेत हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद