फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली नप रोज निष्पादित कर रही 30 टन कचरा

Mon, 30 Jun 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
11 महीने बाद कार्य करने लगा रांगड़ी स्थित कूड़ा संयंत्र केंद्र
विज्ञापन

दो-तीन दिन में पंचकूला भेजा जाएगा सड़ने वाला कचरा

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे-तीन पर रांगड़ी में बने कूड़ा संयंत्र केंद्र में कूड़े के निष्पादन का कार्य नियमित रूप से हो रहा है। रोजाना लगभग 30 टन कचरा निष्पादित किया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, कूड़े को पंचकूला और राज्य के सीमेंट कारखानों में भेजने को लेकर कुछ अड़चन चल रही है। इसे दूर कर जल्द कचरे का यहां से सफाया होना शुरू होगा। लगभग 11 महीने बाद निष्पादन शुरू होने से कूड़े के पहाड़ को खत्म किया जा सकेगा। 15 जुलाई, 2024 से यहां कूड़े का निष्पादन बंद था। पुरानी कंपनी का करार रद्द होने के बाद सनटन नामक नई कंपनी को अपनी मशीनरी लगाने और शेड बनाने के लिए लगभग 11 महीने का समय लगा। निष्पादन शुरू होने के बाद अब मनाली के गलने व सड़ने वाले कचरे को हरियाणा के पंचकूला भेजा जाएगा, जहां इसकी बायोगैस बनेगी। पुराने कचरे ( लिगेसी बेस्ट) को निष्पादित करने का कार्य पहले ही शुरू हो गया है। पुराने कचरे का 70 फीसदी हिस्सा निष्पादित कर दिया गया है, जबकि रोज आ रहा, कचरा अब निष्पादित किया जा रहा है। नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज लारजे ने बताया कि रांगड़ी में नगर परिषद और टीडीसी के इलाके का लगभग 35 टन कचरा रोज एकत्रित हो रहा है। इसमें लगभग 30 टन रोज निष्पादित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कचरे को सीमेंट कारखानों और पंचकूला बायोगैस प्लांट में भेजने को लेकर कुछ अड़चन है। इसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रक यूनियन के साथ किराया को लेकर बात चल रही है। इसका समाधान भी जल्द हो जाएगा। इसके बाद रोज निष्पादित होने वाला कचरा पंचकूला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें