फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विंटर कार्निवल के लिए सजने लगी मनाली

Thu, 15 Jan 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में विटर कार्निवाल की तैयारी को लेकर मॉल रोड़ की सफाई करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
रंग-बिरंगी लड़ियों से निखारा जा रहा मालरोड और मनुरंगशाला का सौंदर्य
विज्ञापन

20 से होगी विंटर कार्निवल की धूम, स्थानीय पकवान होंगे आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवल के लिए मनाली सजने लगी है। मालरोड की वीरवार को सफाई करवाई गई। दमकल वाहनों से पानी छोड़कर मालरोड को साफ किया गया।
विज्ञापन

मालरोड और मनुरंगशाला को सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगी लड़ियों से मनाली का सौंदर्य निखर रहा है। 20 जनवरी से विंटर कार्निवल की धूम रहेगी।
हर साल की भांति इस बार भी मनाली में विंटर कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। कार्निवल में स्वयं सहायता समूहों के पकवान आकर्षण का केंद्र रहेंगे। रामबाग में इस बार कार्निवल के लिए दुकानें भी लगीं। इनमें गर्म वस्त्रों से लेकर अन्य कई तरह के उत्पाद बिक्री के लिए रखे गए हैं। मालरोड में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों और टैक्सी यूनियन में स्थानीय पकवानों के स्टॉल लगेंगे। विंटर कार्निवल के लिए साज सजावट का कार्य शुरू हो गया है। रामबाग से लेकर आईबैक्स चौक तक मालरोड को दमकल वाहनों से छोड़े गए पानी के प्रेशर से साफ किया गया। नगर परिषद के कर्मचारी भी इस दौरान मौजूद रहे। गौर रहे कि 20 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कार्निवल का शुभारंभ करेंगे। उपमंडल अधिकारी रमण कुमार शर्मा ने बताया कि कार्निवल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें