फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली एक्सपो का आगाज, 100 से अधिक कंपनियां पहुंचीं

Sat, 26 Sep 2026 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में देवलोक में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक भुवनेश्वर गौड़।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 15 मील स्थित देवलोक में शुक्रवार को तीन दिवसीय मनाली एक्सपो का शुभारंभ हुआ। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने एक्सपो का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पहले दिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने पहुंचकर विभिन्न उत्पादों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली। एक्सपो में देशभर की 100 से अधिक कंपनियां अपने उत्पाद और आधुनिक तकनीकें प्रदर्शित कर रही हैं।
यहां खाद्य पदार्थों से लेकर भवन निर्माण सामग्री, सौर ऊर्जा उत्पादों और पर्यटन उद्योग से जुड़े विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। पर्यटन कारोबार से जुड़े नए उत्पादों और तकनीकों को भी एक्सपो में प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

एक्सपो की आयोजन टीम से जुड़े असीम, सचिन, संजय और स्मृति शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और कारोबार को व्यापक बाजार उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना भी आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।
एक्सपो के माध्यम से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पर्यटन क्षेत्र में उपलब्ध नए उत्पादों और तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण मित्र पर्यटन को प्रोत्साहित करना है। पर्यटन को अधिक टिकाऊ और आधुनिक बनाने की दिशा में काम करने वाली तकनीकों और उत्पादों को भी एक्सपो में प्रमुखता दी गई है।
स्थानीय कारोबारियों को मिलेंगे नए अवसर : गौड़
विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजन पर्यटन कारोबार को नए आयाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मनाली जैसे पर्यटन स्थल पर इस तरह के एक्सपो का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय कारोबारियों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए बाजार और अवसर मिल सकें।
उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर
एमएसएमई के निदेशक अशोक ने कहा कि उनके मंत्रालय की ओर से एक्सपो को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि स्थानीय स्तर पर कारोबार और उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें