फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली बाईपास कार्य में लाई जाए तेजी, बनाए जाएं रोपवे

Tue, 30 Jan 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मनाली से विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मनाली बाईपास सड़क के कार्य में तेजी लाने आग्रह किया है। उन्होंने राज्य सरकार से रोहतांग क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करने, नए रोपवे लगाने और पर्यटन ग्राम विकसित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर बनाने की बात की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को राज्य सचिवालय शिमला में वार्षिक योजना 2024-25 के लिए विधायक प्राथमिकताओं पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने एनएच-305 के सुदृढ़ीकरण की मांग की, जिससे पर्यटकों को तीर्थन घाटी तक आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने पेयजल और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने का भी आग्रह किया। इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन दलासनी पुल और बंजार बाईपास का कार्य जल्द पूरा करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने सैंज-आनी सड़क के सुधारीकरण और श्रीखंड यात्रा को प्रोत्साहित करने को कहा। साथ ही नशे पर नकेल कसने के लिए पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने, आनी में पुलिस का ट्रैफिक विंग और सीए स्टोर खोलने की मांग की। जलोड़ी पास से सरयोलसर झील तक ई-व्हीकल चलाने का आग्रह किया।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पेश किया धन्यवाद प्रस्ताव
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, आयुष, खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, योजना सलाहकार डॉ. बसु सूद सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव, विभाग प्रमुख और संबंधित जिलों के उपायुक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें