फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 32 करोड़ से बनेगी मनाली बाईपास सड़क

Sat, 15 Nov 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
फिर शुरू हुआ बाईपास का निर्माण कार्य
विज्ञापन

दो विभागों की तकरार के कारण रुका था काम

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। मनाली बाईपास सड़क का कार्य फिर शुरू हो गया है। वन्य प्राणी और लोक निर्माण विभाग के बीच बाढ़ से हुए नुकसान वाली जगह डंगा पर लगाने को लेकर चल रही तकरार खत्म हो गई है।
विज्ञापन

लगभग चार किलोमीटर सड़क निकल गई है। विंटर कार्निवल तक सड़क का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
गौरतलब है कि साबा रेस्टोरेंट से ओल्ड मनाली के क्लब हाउस तक बाईपास सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस पर लगभग 32 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। सड़क का कार्य शुरू होने के बाद वन्य प्राणी विभाग ने कार्य रोक दिया था। कारण यह था कि वन्य प्राणी विभाग बाढ़ से वन क्षेत्र को बचाने के लिए डंगा लगाने की मांग कर रहा था जबकि लोक निर्माण विभाग बजट नहीं होने के कारण इस कार्य को करने में असमर्थता जता रहा था। अब यह मामला सुलझा दिया गया है। दोनों विभागों ने आपस में बात कर बीच का रास्ता निकालते हुए विकास के कार्य को फिर शुरू करवा दिया है। अब बाईपास सड़क के निर्माण में मशीनरियां फिर लगा दी गई हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आकाश सूद ने बताया कि बाईपास सड़क का कार्य जारी है। इस पर 32 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग जिस स्थान पर डंगा लगाने की बात कर रहा था, वहां मलबा भरकर सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें