पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक रविवार को नवनियुक्त अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम ने कहा कि जिला परिषद सीटों के इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन ब्लॉक अध्यक्ष के पास जमा करवाएं। इसके बाद जिला स्तर की कमेटी विचार-विमर्श कर प्रत्याशियों के नाम तय करेगी।
ब्लॉक अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत और जिला परिषद चुनावों में टिकट चयन कमेटी के सर्वे के आधार पर किया जाएगा।
मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी जिस भी प्रत्याशी को मैदान में उतारे, उसे जीत दिलाने के लिए सभी एकजुट होकर पूरी ताकत लगाएं।
बैठक में महिला आयोग की प्रदेशाध्यक्ष विद्या नेगी, देवेंद्र नेगी, हरिचंद शर्मा, तोतराम, भगत राम, अनूप जोशी, दुर्गा दत्त आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद