पतलीकूहल/नग्गर (कुल्ल)। फलोत्पादक मंडल कुल्लू का रविवार को होने वाला अधिवेशन कोरम पूरा न होने के चलते स्थगित कर दिया गया है। अधिवेशन के लिए अपेक्षित संख्या में सदस्यों की उपस्थिति नहीं हो पाई, जिसके चलते बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
मंडल के महामंत्री रिमन ठाकुर ने बताया कि अधिवेशन के सफल संचालन के लिए निर्धारित कोरम का पूरा होना अनिवार्य होता है, लेकिन इस बार पर्याप्त सदस्य उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि अधिवेशन की अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी और सभी सदस्यों से इसमें अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया जाएगा, ताकि मंडल से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर ठोस निर्णय लिए जा सकें। संवाद