फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुलिस बनकर नेपाली से पैसे छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर कस्बे में पुलिस बनकर नेपाली व्यक्ति से पांच हजार रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी को बीते शुक्रवार को भुंतर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी व्यक्ति की पहचान मोहित शर्मा (34) निवासी वार्ड नंबर 9, लंकाबेकर, ढालपुर, डाकघर एवं तहसील कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस घटना को अंजाम देने के लिए उपयोग की गई स्कूटी और पांच हजार रुपये बरामद करने को लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नेपाली व्यक्ति दिल्ली राम के साथ 26 मार्च को आरोपी ने स्कूटी पर सवार होकर सुबह करीब 10:30 बजे भुंतर सैनिक चौक के पास घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने अपने आप को पुलिस होने का दावा कर उसे थाने ले जाने की बात कही। दिल्ली राम को स्कूटी पर बैठाकर करीब पांच किलोमीटर कुल्लू की तरफ लेकर गया और रास्ते में उतारकर पांच हजार रुपये ले लिए। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब छीनी गई नकदी और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी की बरामदगी शेष है। संवाद
विज्ञापन

000
कब गिरफ्तार किया, आएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें