फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता ठाकुर ने दिया जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Tue, 02 Feb 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/(कुल्लू)।
विज्ञापन
विज्ञापन
निवर्तमान जिप सदस्य एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता ठाकुर ने जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्याग पद डाक द्वारा राज्य अध्यक्ष सुशीला नेगी को भेजा है।
विज्ञापन


ममता ठाकुर ने कहा कि उन्होंने ये इस्तीफा नैतिकता के आधार पर दिया है। आनी के बुच्छेर वार्ड से जिप सदस्य बनने के बाद जहां वे नैतिकता के आधार पर एक पद पर ही रह सकती हैं। वहीं जिप सदस्य बनने के बाद क्षेत्र के कार्य का बोझ रहने पर भी वे इस पद को पूरी तरह से मजबूत नहीं कर पाएंगी। पार्टी की मजबूती को देखते हुए उन्होंने जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना जरूरी समझा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं व कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए वे सदैव जुड़ी रहेंगी। उन्होंने जिला के तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है कि सभी के सहयोग और संघर्ष से वे आज इस पद तक पहुंची हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें बुच्छेर वार्ड से जिला परिषद का टिकट दिया। जिस पर चुनाव लड़ कर उन्होंने जीत दर्ज की है। लेकिन अब उन्हें 16 पंचायतों में भी विकास करवाना है। जिसको देखते हुए उन्होंने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें