फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी सहायिका के लिए 25 तक आवेदन करें

Tue, 02 Feb 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/(कुल्लू)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू जिला की ग्राम पंचायत बड़ा भूईन, शियाह और भेखली के अंागनबाडी केंद्रों हाथीथान, भोसा और सारी में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। इच्छुक महिला उम्मीदवार 25 फरवरी तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कुल्लू में आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन


उक्त तिथि तक आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद 27 फरवरी को प्रात: ग्यारह बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू में साक्षात्कार लिए जाएंगे।  बाल विकास परियोजना अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि उम्मीदवार संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों के सर्वे क्षेत्र की निवासी व आठवीं पास होनी चाहिए। प्रार्थी की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच हो तथा सालाना आय बीस हजार से अधिक न हो। रघुवीर सिंह ने बताया कि यदि प्रार्थी का परिवार अलग किया गया है तो यह पंचायती राज एक्ट के अंतर्गत 1 जनवरी 2016 से पहले का होना चाहिए तथा अलग होने की तिथि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा स्पष्ट लिखी हुई होनी चाहिए।

आवेदन पत्र के साथ परिवार रजिस्टर की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। 40 प्रतिशत से अधिक विकलांग होने की स्थिति में प्रार्थी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाणपत्र भी संलग्न करें। प्रार्थी के परिवार के किसी भी सदस्य के सरकारी या अर्ध सरकारी नौकरी में न होने का प्रमाणपत्र भी आवेदन पत्र के साथ लगाना अनिवार्य है और यह प्रमाणपत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। किसी तरह का अनुभव होने से संबंधित प्रमाणपत्र भी संलग्न किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-223610 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें