कुल्लू। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला कमेटी कुल्लू ने प्रसव के बाद महिला की हुई मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच की मांग की है। समिति ने कहा कि यदि जांच में किसी डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी या अन्य संबंधित व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष ममता नेगी ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए इस प्रकार की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। समिति ने कहा कि अस्पतालों में मातृत्व एवं प्रसूति सेवाओं को अधिक सुरक्षित और संवेदनशील बनाया जाना चाहिए। न्याय केवल पीड़ित परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि आम लोगों का स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है। संवाद