फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर में मालरोड का काम फिर शुरू

Thu, 22 Jun 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के मॉल रोडपर दो साल बाद शुरू हुआ अधूरा पड़ा निमार्ण कार्य।
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में मालरोड का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन करीब दो साल से कार्य रुका हुआ था। नगर परिषद ने अब कार्य को शुरू कर दिया है। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र से लेकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू के गेट तक मालरोड पर कोटा स्टोन बिछाया जाएगा। लाइटों की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला की मुख्य सड़क कुल्लू-भुंतर के दोनों ओर बन रहे मालरोड पर कोटा स्टोन बिछाया जाएगा। इससे राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दो साल पहले कलाकेंद्र से कॉलेज गेट की तरफ खुदाई की गई थी, लेकिन इसके बाद काम ठप पड़ा था। इस कारण स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों समेत सैकड़ों लोगों को रोजाना ऊबड़-खाबड़ फुटपाथ पर चलना पड़ रहा था। जनता की इस समस्या को अमर उजाला ने 5 अप्रैल 2023 के अंक में इस समस्या को उठाया था।
इसके बाद अब नगर परिषद ने काम शुरू कर दिया है। नगर परिषद ढालपुर चौक से कॉलेज गेट तक मालरोड का निर्माण कर रही है। मालरोड के निर्माण पर करीब 1.75 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि ठेेकेदार को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें