फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने लगाई दौड़

Sun, 11 Oct 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में एक दिवसीय मिनी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं समापन उपायुक्त लाहौल-स्पीति हंस राज चौहान ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता के इस मुकाबले में प्रथम, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


मिनी मैराथन प्रतियोगिता में सेना से सेवानिवृत्त लोगों के साथ ही घाटी के विभिन्न स्कूलों से आए स्कूली बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उपायुक्त हंस राज चौहान ने कहा कि जिले में दूसरी बार मिनी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ियों में इस तरह के आयोजन से उत्साह पैदा होगा। वहीं, युवा खिलाड़ी एक अच्छे धावक के रूप में आगे आ सकेंगे। मिनी मैराथन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की सीनियर मैराथन दौड़ में लक्ष्मण सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजीव कुमार दूसरे और सांगेदावा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, इसी वर्ग की महिलाओं की दौड़ में सुषमा पहले, मीनाक्षी दूसरे और रेणुका तीसरे स्थान पर रहीं।

दोनों वर्गों के मुकाबलों में प्रथम रहे विजेताओं आठ हजार, दूसरे स्थान पर रहने वालों को छह हजार और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को चार हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग को दस किलोमीटर और महिला वर्ग को आठ किलोमीटर दौड़ लगानी पड़ी। अंडर-19 पुरुष वर्ग में मैराथन दौड़ में अभिषेक प्रथम, कर्ण दूसरे और सुमित तीसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग की महिला वर्ग की मैराथन दौड़ में किरण पहले, अंजलि दूसरे और राखी तीसरे स्थान पर रहीं। लड़का-लड़की वर्ग मुकाबले में प्रथम रहे प्रतिभागी को पांच हजार, दूसरे को तीन हजार और तीसरे को दो हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। इस वर्ग के मुकाबलों में लड़कों को पांच, जबकि लड़कियों को चार किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ी। इस अवसर पर एसडीएम केलांग सुरजीत सिंह राठौर, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी डॉ. हीरा नंद, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहन लाल शाशनी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें