फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रस्साकशी मुकाबले में महिला मंडल तांदी ने मारी बाजी

विज्ञापन
नित्थर में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता की विजेता महिलाओं को पुरस्कृत करते मुख्याति​थि। संवाद
विज्ञापन
नित्थर(कुल्लू)।
विज्ञापन

नित्थर में सजने वाले ऐतिहासिक 12 भादो मेले से पूर्व सोमवार को रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के तहत सोमवार को रस्साकशी के मुकाबले हुआ।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के दर्जनों महिला मंडलों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल दलाश के अध्यक्ष विवेक वर्मा, सचिव चमेलू देवी और भाजपा मंडल दलाश के महामंत्री दलीप ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल तांदी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि महिला मंडल जामुझाकड़ दूसरा स्थान पर रहा। क्लब की ओर से हर वर्ष खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। क्लब के प्रधान मनजीत ठाकुर ने बताया कि सोमवार को रस्साकशी के रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले। उन्होंने बताया कि मंगलवार से वॉलीबाल और कबड्डी के मुकाबले शुरू होंगे। उन्होंने क्षेत्र के खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें