फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाव लश्कर के साथ मणिकर्ण पहुंचे महर्षि विभांडक

विज्ञापन
विज्ञापन
12 वर्ष बाद रुद्रनाग में शक्तियां अर्जित करने जा रहे हैं देवता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उपमंडल बंजार के देवता महर्षि विभांडक का रथ रविवार को धार्मिक नगरी मणिकर्ण पहुंचा। यहां उनका रात्रि विश्राम राम मंदिर में हुआ। 19 अगस्त को अपने देवालय सोझा से रवाना हुए देवता ने करीब 100 किमी की यात्रा की है। देवता 12 साल बाद धार्मिक तीर्थ स्थल रूद्रनाग में शाही स्नान कर शक्तियां भी अर्जित करेंगे। करीब दो सप्ताह के इस दौरे के दौरान महर्षि विभांडक का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

सोमवार को देवरथ मणिकर्ण से पार्वती घाटी के अंतिम गांव नकथान पहुंचेगा। देवता के कारदार टेक सिंह और कारकून राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि देवता 12 साल बाद तीर्थस्थल रुद्रनाग आते हैं और यहां पर देव परंपरा का निर्वहन करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें