फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिमसा में महामृत्युंजय महायज्ञ शुरू, भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के सिमसा गांव में वैदिक मंत्र गूंज रहे हैं। घाटी में सुख, समृद्धि और विश्व शांति के लिए सिमसा में देव सेनापति कार्तिक स्वामी के मंदिर में महामृत्युंजय महायज्ञ किया जा रहा है। हर रोज नौ ब्राह्मण मंदिर परिसर में महामृत्युंजय का जाप पर रहे हैं।
विज्ञापन

महायज्ञ में घाटी के सात देवता रथ सहित विराजमान हैं जबकि अन्य देवता अपने चिह्न के रूप में शामिल हुए हैं। महायज्ञ में देवता कार्तिक स्वामी सिमसा, वीरनाथ पारशा, शांडिल ऋषि शलीन, विष्णु भगवान सजला, सियाली महादेव सियाल, वशिष्ठ ऋषि वशिष्ठ और नीलकंठ महादेव बरान शामिल हुए हैं। देवता कार्तिक स्वामी के कारदार युवराज ने बताया कि देवता के आदेश पर सात दिवसीय महामृत्युंजय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 12 सितंबर को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी और इसी दिन भंडारा लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें