फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली की आवश्यकता, प्रयोग पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लोगों के साथ स्कूल के विद्यार्थियों को बिजली की आवश्यकता और उपयोग के बारे में जागरूक कर रहा है। बिजली बोर्ड ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जल्लूग्रां में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने विद्यार्थियों को विद्युत सुरक्षा, बचाव और सौर ऊर्जा जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला। कहा कि उपभोक्ताओं को सही सूचना देना सभी विभागों के कर्मचारियों का कर्तव्य है। उन्होंनेेे कहा कि उपभोक्ता प्रमाणित विद्युत उपकरणों को ही बाजार से खरीद कर प्रयोग में लाएं।
बरसात में बिजली गिरने की स्थिति में पेड़ और बिजली के खंभों के पास नहीं जाना चाहिए। उपभोक्ताओं की ओर से मीटर लेते समय दी गई सिक्योरिटी राशि के ऊपर सालाना ब्याज राशि प्रत्येक वर्ष 30 जून के पश्चात प्रदान किए जाने का प्रावधानों के बारे में भी बताया। बिजली के अनधिकृत प्रयोग पर भारी राशि चुकानी पड़ती है। बिजली चोरी पर सजा का प्रावधान भी है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जानकी दास के साथ बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें