फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मंडी अस्पताल में फिर मशीन खराब, आरएफटी, एलएफटी की जांच ठप

Tue, 12 Aug 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल की क्रस्ना लैब के बाहर टेस्ट करवाने के लिए बारी का इंतजार करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में सोमवार सुबह बायोकेमिस्ट्री मशीन अचानक फिर खराब हो गई, जिसके चलते आरएफटी, एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल सहित कई महत्वपूर्ण जांचें ठप हो गईं। मशीन में रिजेंट स्कैन न होने से टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। इससे मरीज निशुल्क जांच सुविधा से वंचित होकर निजी लैब और अस्पतालों का रुख करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अस्पताल की क्रस्ना लैब में भी मरीजों की भारी भीड़ उमड़ गई, जहां टेस्ट के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बीर तुंगल के कमल किशोर, बड़ा गांव द्रंग के महेश कुमार, कांता देवी, छिपणु मंडी के राज कुमार, थनेहड़ा के हंसराज ने बताया कि वे सुबह 10 बजे से अस्पताल की प्रयोगशाला के बाहर कतार में खड़े थे।
बाद में कर्मचारियों ने बताया कि मशीन खराब होने के कारण जांचें नहीं हो रही हैं और उन्हें क्रस्ना लैब जाने को कहा गया। क्रस्ना लैब में भी इतनी भीड़ थी कि अब उन्हें शाम को टेस्ट करवाने होंगे। कटौला के नसीर मोहम्मद और गोपालपुर द्रंग की कृष्णा देवी ने कहा कि जल्दी घर लौटने की मजबूरी के कारण उन्हें अस्पताल के बाहर निजी लैब में जांच करवानी पड़ी।
विज्ञापन

इंजीनियर को बुलाया, जल्द होगी मरम्मत
सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने बताया कि बायोकेमिस्ट्री मशीन में रिजेंट स्कैन न होने से जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई है। समस्या के समाधान के लिए संबंधित कंपनी के इंजीनियर को बुलाया गया है। जल्द ही मशीन को ठीक कर जांच सुविधा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें