फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मां के दरबार... दिन भर गूंजी भक्तों की जय-जयकार

Sun, 06 Apr 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मंदिरों में रविवार को छुट्टी के दिन को आशीर्वाद लेने के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

सुबह से पहुंचने शुरू हो गए थे श्रद्धालु, जागरण के साथ भंडारों का भी किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के मंदिरों में रविवार को छुट्टी के दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी। लोगों ने देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया। नवमी पर रविवार को दुर्गा माता के नौ रूपों के रूप में विराजमान मां के मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे।
उन्होंने मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। राम मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं और भक्तों का तांता लगा रहा। शनिवार रात को कई मंदिरों में जगराते का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कल्लू के साथ लगती भेखली की पहाड़ी पर स्थित माता जगन्नाथी मंदिर में भी जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में जुटे श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। माता के मंदिर में हर साल चैत्र नवरात्रों में जागरण का आयोजन किया जाता है। लिहाजा, इस बार भी धूमधाम से जागरण का आयोजन किया गया। इसमें अखाड़ा बाजार के युवक मंडल की अहम भूमिका रही। उन्होंने जागरण में उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की। रविवार को कन्या पूजन के साथ पूजा-अर्चना की गई। जिले के अन्य मंदिरों में भी रविवार सुबह कन्या पूजन के साथ साथ हवन पाठ किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा अखाड़ा बाजार स्थित भगवती दुर्गा माता मंदिर में नवरात्र पर रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ भगवान रघुनाथ के मंदिर सुल्तानपुर और मणिकर्ण में भी काफी संख्या में भक्त और श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें