फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: काइस इलाके में दूर होगी लो वोल्टेज की दिक्कत

Thu, 13 Feb 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड जल्द स्थापित करेगा ट्रांसफार्मर, पूरी की जा रही हैं औपचारिकताएं
विज्ञापन

जल्द ठेकेदार को अवार्ड होगा काम, मार्च से पहले ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी

बलदेव राज
कुल्लू। काइस क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी। बिजली बोर्ड काइस में 63 केवीए, 11/0.4केवी की क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा रहा है।
ट्रांसफार्मर लगने से बिजली का लोड पड़ने पर लो वोल्टेज की परेशानी ग्रामीणों को नहीं झेलनी पड़ेगी। इसके लिए बिजली बोर्ड ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने ट्रांसफार्मर के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसी महीने में औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी। इसके बाद ठेकेदार को काम अवार्ड कर दिया जाएगा। जल्द काम भी शुरू हो जाएगा। ट्रांसफार्मर मार्च से पहले लगा दिया जाएगा। ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बोर्ड की ओर से 165 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। ट्रांसफार्मर केंद्र सरकार की रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सप्लाई सेक्टर योजना (आरडीएसएस) के तहत लगाए जा रहे हैं। जिले की लगघाटी, खराहल, पार्वती घाटी सहित अन्य क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर लगने हैं। इसके लिए बिजली बोर्ड को स्वीकृति मिलने का इंतजार है।



सुबह के समय लग रहे कट

सर्दियों के दिनों कुल्लू में बिजली की खपत बढ़ जाती है। खपत बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्र खराहल में इन दिनों सुबह के समय बिजली कट लग रहे हैं। बिजली कट लगने का सिलसिला दिसंबर के आखिरी सप्ताह से शुरू हुआ था। यह अभी जारी है। सुबह 7:00 से 9:00 बजे के बीच अचानक कुछ समय के लिए बिजली गुल हो जाती है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिजली का नया ट्रांसफार्मर लगने से लो वोल्टेज की समस्या ग्रामीणों को नहीं आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लोड अधिक है, वहां ट्रांसफार्मर लगाए जाने प्रस्तावित हैं। - विरेंद्र शर्मा, अधिशाषी अभियंता, बिजली बोर्ड कुल्लू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें