फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जलोड़ी दर्रा से आठ दिन बाद दौड़ी सरकारी बस

Thu, 13 Feb 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
जलोड़ी दर्रा से शुरू हुई निगम की बस सेवा। स्त्रोत फाइल फोटो।
विज्ञापन
बाह्य सराज की 69 पंचायतों के लोगों को नहीं करना होगा टैक्सियों में सफर
विज्ञापन

कुल्लू से बागासराहन, रामपुर और दलाश के लिए भी बस सेवा शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बाह्य सराज के तीन रूटाें पर निगम की बस सेवा शुरू हो गई है। आठ दिन बाद बसें चलने से घाटी की 69 पंचायतों के लोगों को राहत मिली है।
अब लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए पैदल या टैक्सियों में महंगे सफर से राहत मिली है। आए दिन लोगों को जलोड़ी दर्रा से 200 रुपये प्रति सीट किराया देना पड़ रहा था। एनएचएआई ने 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा से बर्फ हटाकर बसें चलाने की हरी झंडी दे दी है। वीरवार को एचआरटीसी ने कुल्लू से बागासराहन, कुल्लू से रामपुर और कुल्लू से दलाश के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। दोपहर दो बजे कुल्लू से आनी और सुबह 10:30 बजे कुल्लू-आनी वाया शुश-कोठी-शवाड़ रूट की बसों के लिए अभी इंतजार करना होगा। शुश से गुजरने वाली सड़क अभी बहाल नहीं हुई है।
विज्ञापन

आउटर सराज सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार, बंटी ठाकुर, करशाला निवासी सुभाष ठाकुर, कोठी निवासी सतपाल ठाकुर ने कहा कि बसें चलने से आनी-निरमंड के साथ रामपुर, स्पीति, कुमारसैन और करसोग क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से माशनूनाला-शुश-रोहाचला सड़क को जल्द बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के बाद बसें बंद होने से लोगों को कुल्लू पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बंजार अड्डा प्रभारी इंद्र सिंह ने कहा कि आठ दिन बाद जलोड़ी दर्रा से तीन बसों का संचालन शुरू कर दिया है। एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि हाईवे तीन को सभी तरह के बसों के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें