फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लोत राम बने प्रयोगशाला कर्मचारी संघ के प्रधान

Sun, 22 Dec 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी में चुनी गई बंजार खंड की नई कार्यकारिणी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। प्रयोगशाला कर्मचारी संघ बंजार की बैठक रविवार को लारजी में हुई। इस दौरान जिला प्रयोगशाला के प्रधान घनश्याम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रयोगशाला कर्मचारी संघ की बंजार खंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

लोत राम को योगशाला कर्मचारी संघ के बंजार खंड का प्रधान चुना गया। जयवंती और नरोत्तम राम को उप प्रधान चुना गया। प्रेम सिंह को सचिव, हेत राम को कोषाध्यक्ष, चेत राम कारदार को सहसचिव, नोक सिंह को मुख्य सलाहकार और पूर्ण चंद को प्रेस सचिव चुना गया। चमन, दिवान, सुंदर सिंह, महेंद्र सिंह, लाल चंद, दिला राम, विक्रम चंद, रोशन लाल और अनिरुद्ध सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नवनियुक्त प्रधान लोत राम ने कहा कि संघ के सदस्यों ने जो विश्वास किया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सभी मांगों पर गौर फरमाया जाएगा और सरकार तक पहुंचाई जाएंगी। वेसिक-पे, पद नाम की मांग व ग्रेड-पे की मांग सरकार से की जाएगी। इस दौरान प्रदेश प्रयोगशाला संघ के उपाध्यक्ष भोला राम और ओम दत्त आदि मौजूद रहे। व्यापार मंडल सैंज के प्रधान झाबे राम ठाकुर, लारजी पंचायत के प्रधान गुड्डू राम, कोटला पंचायत के प्रधान तेज राम, कनौन पंचायत के प्रधान हीरा सिंह मेहता ने लोत राम को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें