फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heavy Rain Loss: कुल्लू जिले में भारी बारिश, भूस्खलन से अब तक 70 करोड़ का नुकसान

Mon, 29 Aug 2022 01:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

जिले भर में पिछले दो माह से लगातार हुई भारी बारिश और भूस्खलन से 117 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
भूस्खलन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू जिले भर में पिछले दो माह से लगातार हुई भारी बारिश और भूस्खलन से 117 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें लोक निर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग को अधिक चपत लगी है जबकि बिजली बोर्ड को नुकसान हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं और कुछ सड़कें धंस भी गई हैं जबकि डंगे भी ढह गए हैं। अब लोक निर्माण विभाग सड़कों को ठीक करने में जुटा है। जिले में रविवार को भी चौथे दिन मौसम साफ रहा और विभागों को बंद सड़कों, बिजली ट्रांसफार्मरों और पेयजल स्कीमों को बहाल करने में काफी मदद मिली है।

विज्ञापन


वहीं, लोक निर्माण विभाग ने जिले में बंद 15 सड़कों को खोलने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। इनमें अधिकतर सड़के ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। इनमें कई दिनों से यातायात ठप पड़ा है। वहीं, जिले में मौसम खुलने से किसानों-बागवानों को बड़ी राहत मिली है। खासकर बागवानों ने सेब तुड़ान तेज कर दिया है। इन दिनों बागवान बगीचों में सुबह से शाम तक डटे हुए हैं। इससे पहले बारिश के चलते बागवानों ने मजबूरन सेब तुड़ान रोक दिया था। इससे फल पेड़ों में पककर तैयार हो गया था लेकिन बारिश के चलते काम ठप पड़ा था। धूप खिलते ही बागवान अपने काम में जुट गए हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग कुल्लू के अधीक्षण अभियंता केके शर्मा ने बताया कि अधिकतर सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। शेष सड़कों को खोलने का काम युद्घस्तर पर चला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें