फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पेखड़ी में लगी आग से 45 लाख का नुकसान

Sat, 20 Dec 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी को पशुओं को रखा चारा जलकर हुआ राख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी के पेखड़ी गांव में तीन गोशालाएं जलकर राख हुई हैं। इसमें करीब 45 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। तीन गोशालाएं दो से तीन मंंजिल की थीं।
विज्ञापन

काष्ठकुणी शैली में बनीं गोशालाएं एक घंटे के भीतर ही राख के ढेर में तब्दील हो गईं। गोशालाएं राम रत्न, मिलाप चंद और लाल सिंह निवासी पेखड़ी की थीं। ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभावितों ने बताया कि सर्दियों के लिए रखा पशु चारा भी जल गया है। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि गांव में सभी मकान साथ-साथ हैं। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें