फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बूढ़ा केदार में देव विष्णु नारायण ने किया शाही स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। धार्मिक तीर्थस्थल बूढ़ा केदार में बंजार घाटी के आराध्य देवता भगवान विष्णु नारायण पेड़चा ने 31 वर्ष बाद शाही स्नान किया। इस ऐतिहासिक तीर्थ यात्रा के समापन अवसर पर नारायण मंदिर पेड़चा में वीरवार को ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान धार्मिक स्थल में पूजा-अर्चना, हवन, कन्या पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान विधान के साथ आयोजित किए गए। कारदार टीसी महंत ने बताया कि भगवान विष्णु और भगवान शिव के विशेष आध्यात्मिक संबंध के कारण समय-समय पर देवता विष्णु नारायण बूढ़ा केदार में शाही स्नान के लिए पहुंचते हैं। इस अवसर पर टेक सिंह, बलेराम, रमेश शर्मा, कमली राम, संजू, भागचंद शर्मा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें