फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भगवान रघुनाथ को झूला झुलाया झूला, निभाई परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित रघुनाथपुर में मंगलवार को वन विहार उत्सव मनाया गया। इस दौरान देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। मंगलवार को भगवान रघुनाथ अपने मंदिर से बाहर लाव-लश्कर के साथ निकले और वन विहार करते हुए उन्हें श्रद्धालुओं की ओर से झूला भी झुलाया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद लिया। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि जब ग्रीष्म ऋतु का आगाज होता है, तो बैसाख महीने की द्वादशी को इस त्योहार का आयोजन होता है। यह उत्सव भगवान रघुनाथ के प्रमुख त्योहारों में एक है, जिसमें भगवान रघुनाथ अपने मंदिर से बाहर आकर श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं। भगवान रघुनाथ अपने वन में विहार करते हैं और यहां पर झूला भी झूलते हैं। इसके बाद भगवान अपने मंदिर में विराजे। अब जून महीने में जल विहार का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें