फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सड़क निर्माण की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में विकास और सामुदायिक एकजुटता की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। दियार पंचायत के वार्ड नंबर सात शेगलीधार गांव के ग्रामीणों ने अपनी निजी आर्थिक भागीदारी से करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का बीड़ा उठाया है। कार्य के लिए न तो लोक निर्माण विभाग और न ही सरकार से किसी प्रकार की सहायता ली गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के जज्बे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक वे करीब आधा किलोमीटर सड़क खुद ही निकाल चुके हैं। गांव के 22 लोगों ने मिलकर पांच-पांच हजार रुपये एकत्रित कर इस कार्य की शुरुआत की।
प्रोहाधार बोनाआगे से क्लासी-वाई वाया शेगलीधार तक बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र के लोगों की आवाजाही सुगम होगी और विकास को नई गति मिलेगी। निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए शांघड़ी जन सहयोग समिति का गठन भी किया गया है। समिति में जयमल सिंह को प्रधान, भादर सिंह को उपप्रधान, डॉ. हेमराज को सचिव और अजय कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। समिति के सचिव डॉ. हेमराज ने कहा कि सड़क निर्माण ग्रामीणों के सामूहिक जज्बे और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जिसमें सभी बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन

...
दो बार स्वीकृत हुआ एसडीपी बजट, फिर भी नहीं बनी सड़क
सड़क निर्माण के लिए पूर्व में दो बार एसडीपी के तहत बजट स्वीकृत हुआ था। खंड विकास अधिकारी के माध्यम से दो-दो लाख रुपये जारी किए गए, लेकिन भूमि संबंधी अड़चनों के चलते कार्य शुरू नहीं हो सका। अब ग्रामीणों के प्रयास से यह सपना साकार होता दिख रहा है।
...
सड़क निर्माण में बाधा डालने वाले को उठाना होगा पूरा खर्च
ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि यदि कोई व्यक्ति सड़क निर्माण में बाधा डालता है या भविष्य में इसे रोकने का प्रयास करता है, तो निर्माण पर हुआ पूरा खर्च जिसमें मशीनरी, मजदूरी, भूमि और पेड़-पौधों का नुकसान शामिल है, उसे स्वयं वहन करना होगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें