फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-मनाली की पगडंडियों पर रोमांच के नए रास्तों की तलाश

Tue, 06 May 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के कटराईं निवासी सोलो राइडर पंकज शर्मा और उनकी टीम कुल्लू-मनाली की पहाड़ियों में एंडुरो ट्रेल राइडिंग की संभावनाएं तलाशने में जुटी है। नेपाल और भूटान की तर्ज पर यहां की पगडंडियों को ट्रेल राइडिंग के लिए विकसित करने का सपना लिए यह टीम पिछले तीन महीनों से पहाड़ी रास्तों की खोज में कार्यरत है।
विज्ञापन

पंकज शर्मा का मानना है कि नग्गर क्षेत्र समेत कुल्लू-मनाली की पहाड़ियों में कई ऐसे ट्रैक मौजूद हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की एंड्यूरो ट्रेल राइडिंग प्रतियोगिताओं के लिए विकसित किया जा सकता है। इसके माध्यम से जहां क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में भी सार्थक प्रयास हो सकता है।
पंकज का कहना है कि यदि प्रयास सही दिशा में जारी रहे तो जल्द ही कुल्लू-मनाली की पहाड़ियों पर एंड्यूरो ट्रेल राइडिंग की प्रतियोगिताएं शुरू हो सकती हैं। इसके लिए वह वैश्विक स्तर पर अनुभवी राइडर्स से संपर्क बनाए हुए हैं, ताकि भविष्य में प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहयोग लिया जा सके।
विज्ञापन

उधर, मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा है कि अगर युवा वर्ग इस खेल में आगे आता है तो प्रदेश सरकार और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
पंकज शर्मा को सोलो राइडिंग में लंबा अनुभव

पंकज शर्मा बीते 10 वर्षों से बीएमडब्ल्यू बाइक पर भारत के हर कोने तक सोलो राइड कर चुके हैं। उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी, भारत के तटीय इलाकों गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक, साथ ही नेपाल और भूटान में भी सोलो राइड पूरी की है। अब उनका लक्ष्य है कि कुल्लू-मनाली को एंडुरो ट्रेल राइडिंग का हब बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें