कुल्लू। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायालय कुल्लू, मनाली और बंजार में 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आभा चौहान ने कहा कि लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद के मामले, बिजली, पानी के बिल, जमीनी विवाद, बैंक से संबंधित विवाद, वैवाहिक विवाद और विशेष रूप से 2 लाख तक के चेक से लेन देन के मामले लिए जाएंगे।
इस अवसर पर मोटर व्हीकल की लोक अदालत का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मोटर व्हीकल के चालानों का निपटारा किया जाएगा। कहा कि जिन व्यक्तियों के न्यायालय में उपरोक्त श्रेणी के मामले लंबित हैं, वे ऐसे मामलों को लोक अदालत में लगवा सकते हैं। संवाद