फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी गीत गाकर लोगों को दी बधाई

Wed, 13 Jan 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहाली का प्रतीक लोहड़ी उत्सव जिले में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। लोहड़ी के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को लोहड़ी की मुबारकबाद देकर खुशी मनाई। वहीं, ढोल-नगाड़ों के साथ लोहड़ी के गीतों की भी खूब धूम रही। कई टोलियों में लोहड़ी गीत गाकर लोगों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन


बाजारों मेें भी लोहड़ी पर खूब रौनक रही। जिला मुख्यालय के बाजार में दिन भर लोगों की चहल-पहल बनी रही। शहर के ढालपुर में लगी मार्केट में लोगों ने मूंगफली, गजक, रेवड़ी आदि की जमकर खरीददारी की गई। शहर में कई जगह पर लोहड़ी को मनाने के लिए लोगों ने खास इंतजाम कर रखे थे। शहरवासी अभिषेक, ओमपाल, देवी सिंह, राजकुमार और राजेंद्र ने बताया कि लोहड़ी का त्योहार खुशियां लेकर आता है।

 लोहड़ी पर्व को कुल्लू में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की परंपरा है। वहीं, मकर संक्रांति भी एक साथ होने से इसका मजा दोगुना हो जाता है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी को मनाने का कुल्लूवासियों का अपना अलग ही तरीका है। इस मौके पर दिन भर लोगों की टोलियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों के घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी। छोटे बच्चे भी अलग-अलग टोलियों में नजर आते रहे। वहीं, देर शाम को विभिन्न जगह लोगों ने अपने देवी-देवताओं की विशेष पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें