16वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
....................
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। कलैहली स्थित एलएमएस परिसर में आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। समिति के अध्यक्ष उदय कंवर ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर जूडो एसोसिएशन जिला कुल्लू के अध्यक्ष करतार सिंह गुलेरिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। उनके साथ उपस्थित सुशील पराशर ने भी 20 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन पर एलएमएस कलैहली ने ओवरऑल विजेता का खिताब जीता। मिनी जूनियर वर्ग में एलएमएस कलैहली प्रथम, एलएमएस कुल्लू द्वितीय तथा ईपीएस तृतीय स्थान पर रहा।
महिला वर्ग में हिमालयन बुद्धिस्ट कल्चरल पब्लिक स्कूल प्रथम, एलएमएस कलैहली द्वितीय तथा एलएमएस कुल्लू तीसरे स्थान पर रहा।पुरुष वर्ग में ईपीएस प्रथम, एलएमएस कलैहली द्वितीय तथा जीएसएसएस बजौरा तीसरे स्थान पर रहा। मिनी जूनियर बालिका वर्ग में एलएमएस कलैहली की रित्विका भारद्वाज, अक्षिका, अर्शी शर्मा, देवांया ठाकुर, एलएमएस कुल्लू की हनिषा तथा एचबीसीएस की स्टैनजिन देसल ने स्वर्ण पदक जीते। सब-जूनियर वर्ग में वृंदा, वंशिका, रुपाली, दमिक्षा, मानवी, स्टैनजिन, नयनिता और अनन्या ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीते हैं। कैडेट और जूनियर वर्ग में गीतांजलि, अलंकृता, कृतांग्वी, अंशुल, पीयूष और तरगेश सहित कई खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को यादगार बना दिया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रमेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यपाल ठाकुर, महासचिव विपिन चंदेल, कोषाध्यक्ष मेहर सिंह आदि मौजूद रहे।