मतदान केंद्रों की सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित
निरीक्षण को रहेंगी उपलब्ध, कुल 575 मतदान केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्रों मनाली, कुल्लू, बंजार और आनी के मतदान केंद्रों की सूचियां वीरवार को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं। जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 575 है। मनाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 111, कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में 157, बंजार विस क्षेत्र में 162, जबकि आनी विस क्षेत्र में 145 मतदान केंद्र हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के बराण के मतदान केंद्र को दसवीं कक्षा के कक्ष से वाणिज्य कक्षा के कक्ष में स्थापित किया गया है, मेहा के मतदान केंद्र को प्राथमिक पाठशाला से राजकीय उच्च पाठशाला मेहा में स्थापित किया गया है। सोयल के मतदान केंद्र को प्राथमिक पाठशाला से बदलकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोयल में स्थापित किया गया है।
उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि अंतिम रूप से प्रकाशित मतदान केंद्रों की सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय कुल्लू, एसडीएम कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं।