फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा में 100 सीसीटीवी रखेंगे नजर, माल रोड को भी बनाया सेक्टर

विज्ञापन
बंजार घाटी से देवता श्रृंगा ऋ​षि देवलूओ के साथ दशहरा उत्सव में ​शिरकत करने के लिए रवाना होते हु
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। 1,400 पुलिस जवानों के साथ जिले के अति संवेदनशील जगहों पर करीब 100 सीसीटीवी कैमरों को स्थापित किया गया है। इनसे पूरे दशहरा की गतिविधियों पर नजर रहेगी। दशहरा के लिए पुलिस ने माल रोड को कल्चरल परेड के चलते अलग सेक्टर बनाया है। इसके साथ अब 12 की जगह 13 सेक्टर होंगे।
विज्ञापन

जिले में बाहर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग जगह पर चार बैरियर लगाए गए हैं, जहां शक होने वाले वाहनों की तलाशी की जाएगी। वहीं बड़ी घटना को राकेने के लिए बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि दशहरा शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि इस बार कैमरों की संख्या को बढ़ाया गया है। दशहरा में जेब कतरों के साथ अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाया है। कहा कि 12 अक्तूबर को दशहरा में आने वाले 1400 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी मॉक ड्रिल करेंगे। लोगों से कैसे व्यवहार करना है, यह भी बताया जाएगा। इसके अलावा दशहरा में लगने वाले डोम सहित अन्य दुकानों की भी सुरक्षा के लिहाज से जांचा जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। वामतट के पास फोरलेन पर यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस की तैनात की जा रही है। इसके अलावा राइट बैंक में बजौरा से लेकर रामशिला तक भी जगह-जगह पुलिस रहेगी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तीन क्यूआरटी रहेंगी। कलाकेंद्र में किसी तरह की वारदात न, इसके लिए डाॅक्टरों की टीम के साथ एंबुलेंस भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें