फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले पात्र लोगों की बनेगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। अब जिले में 495 आशा वर्कर संबंधित क्षेत्र में जाकर पात्र लोगों की पहचान करेंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। आशा वर्कर घर-घर जाकर कितने लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों और एहतियाती डोज लगवा ली है, इसकी जानकारी जुटाएंगी। जिन पात्र लोगों ने कोई वैक्सीन नहीं लगवाई है, उनकी सूची भी तैयार करेगी। इसके उपरांत विभाग छूटे लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करवाएगा।
जिला कुल्लू में पिछले कुछ समय से वैक्सीनेशन अभियान धीमा पड़ गया है। लोग वैक्सीन लगवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग योजना बनाकर पात्र लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है। बावजूद इसके लोग आगे नहीं आ रहे हैं। गौरतलब है कि लोग संक्रमण के खतरे को अनदेखा कर रहे हैं। जिले में संक्रमण का खतरा अभी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत रविवार तक कुल्लू में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21 पहुंच चुकी है। विभाग ने इसी खतरे से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीनेशन अभियान जारी रखा है। विभाग ने क्षेत्रीय अस्पताल समेत सभी नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सप्ताह के अलग-अलग दिन पात्र लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है। उधर, इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दोरजे अंगरूप ने कहा कि अब पात्र लोगों की पहचान का जिम्मा आशा वर्करों को सौंपा गया है।
वैक्सीनेशन के लिए यह रहेगी व्यवस्था
स्थान दिन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू सोमवार से शनिवार
नागरिक अस्पताल वीरवार और शुक्रवार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वीरवार और शुक्रवार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें