पतलीकूहल में शराब के ठेके पर हुई मारपीट के बाद ठेके के विरोध में स्थानीय युवक।-संवाद
पतलीकूहल (कुल्लू)। थाना पतलीकूहल में नग्गर सड़क में आने वाले शराब ठेका सेल्समैन की ओर से एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सेल्समैन ने युवक को बुरी तरह से पीट डाला। युवक को स्थानीय लोगों की मदद से छुड़ाया गया। हंगामा देख ठेके के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बिना देरी किए पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने बाद में समझौता कर लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि शराब ठेका में इस तरह के मामले आते रहते हैं, ठेका को यहां से हटाया जाए। पतलीकूहल थाना उपनिरीक्षक रजत ने कहा कि अब दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। संवाद